Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में बारिश की कमी से किसानों कि बढ़ी चिंता:खरीफ फसलों पर...

श्रावस्ती में बारिश की कमी से किसानों कि बढ़ी चिंता:खरीफ फसलों पर मंडराया सूखे का खतरा, किसान परेशान


श्रावस्ती जिले के सिरसिया विकासखंड के बरातभारी और गोपालपुरवा सहित आसपास के गांवों में पर्याप्त बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में नमी की कमी के कारण खरीफ की फसलों पर सूखे का खतरा मंडराने लगा है। किसानों का कहना है कि इस समय फसलों के लिए बारिश अत्यंत आवश्यक है। यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश नहीं होती है, तो खेतों में सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इससे धान सहित अन्य खरीफ फसलों की वृद्धि प्रभावित होगी और उत्पादन में भारी कमी आने की आशंका है। बरातभारी, गोपालपुरा और अन्य समीपवर्ती गांवों के किसानों ने मौसम की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि जिन क्षेत्रों में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, वहां बारिश की कमी का सर्वाधिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ग्रामीणों ने कृषि विभाग और स्थानीय प्रशासन से क्षेत्र में फसलों की स्थिति का तत्काल जायजा लेने की मांग की है। उन्होंने सूखे की स्थिति से बचाव के लिए किसानों को आवश्यक सलाह और सहायता उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया है। किसान अब अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि उनकी फसलों को समय पर पर्याप्त नमी मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments