चौक थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले में एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की मां के अनुसार, उनकी बेटी 8 अगस्त की देर रात बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 10 अगस्त को इंडो-नेपाल हरदीडाली सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने किशोरी को एक युवक के साथ पकड़ा। संतोषजनक जानकारी न मिलने पर जवानों ने किशोरी के परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर किशोरी की मां मौके पर पहुंचीं और उसे अपनी सुपुर्दगी में लेकर चौक थाने पहुंचीं। मां ने आरोप लगाया कि नेपाल के रुपनदेही जिले के भैरहवां निवासी संदीप बेलदार (19) उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि आरोपी संदीप बेलदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप:इंडो-नेपाल सीमा पर युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












