#बस्ती_न्यूज
सावन माह में अयोध्या की पावन मां सरयू से जल लेकर बाबा भद्रेश्वर नाथ धाम, बस्ती में जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर घाघौवा पुलिस चौकी पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में पैदल यात्रा कर रहे कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर के अधीक्षक डॉ. भास्कर यादव के निर्देशन में यह स्वास्थ्य शिविर संचालित हो रहा है। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर (रायपुर) के चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज यादव, महिला चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बड़ी संख्या में कांवड़िए अयोध्या से मां सरयू का पवित्र जल लेकर बाबा भद्रेश्वर नाथ धाम पहुंच रहे हैं। लंबी दूरी पैदल तय करने के दौरान उन्हें थकान, पैरों में छाले, चोट तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मार्ग में ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज यादव ने बताया कि शिविर में पैदल चलकर आने वाले कांवड़ियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। पैरों में छाले अथवा चोट लगने पर मरहम-पट्टी की जा रही है तथा जरूरत के अनुसार दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कांवड़ियों को यात्रा के दौरान स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने, पर्याप्त पानी पीने और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से कांवड़ियों को यात्रा के दौरान काफी राहत मिल रही है। पुलिस चौकी पर स्वास्थ्य टीम की मौजूदगी से कांवड़ यात्रा के दौरान चिकित्सा सहायता भी आसानी से उपलब्ध हो रही है। एक कांवड़िए रमेश ने बताया कि उनके पैर में कंकड़ लग गया था, जिसके बाद उन्होंने पट्टी बंधवाई और दर्द की दवा ली।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कांवड़ियों के लिए घाघौवा पुलिस चौकी पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:परसुरामपुर में अयोध्या से जल लेकर आ रहे श्रद्धालुओं को मिल रहा प्राथमिक उपचार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












