महराजगंज के गांधी नगर वार्ड नंबर-16 में एक मकान में चोरी और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता संगीता पाण्डेय ने इस संबंध में 11 अगस्त को पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरों ने घर से लगभग 1.50 लाख रुपये नकद और आभूषण चुरा लिए। प्रार्थना पत्र के अनुसार, यह घटना बीते 10 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे हुई, जब संगीता पाण्डेय और उनके परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों के साथ गीता मिश्रा, नारद मिश्रा, सुशीला मिश्रा (निवासी उस्का, थाना पनियरा) और संजय मिश्रा (निवासी रामपुर बुजुर्ग, थाना कोतवाली) उनके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने बाहर से सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़कर अंदर से लगे सीढ़ी के दरवाजे को तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा और जंगले का शीशा भी तोड़कर घर में प्रवेश किया। पीड़िता का आरोप है कि चोरों ने घर से पांच आभूषण, बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए जमा किए गए 1.50 लाख रुपये नकद और घर में रखे कपड़े चुरा लिए। इसके अतिरिक्त, घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया। संगीता पाण्डेय ने आशंका जताई है कि आरोपी उनके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने पुलिस से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर स्थानीय थाना कोतवाली को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गांधी नगर में घर से 1.50 लाख और आभूषण चोरी:पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












