#बस्ती_न्यूज
बस्ती साउघाट के जिगना चौराहे में कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेड स्टार हॉस्पिटल, जिगिना चौराहा, नारंग रोड द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में कांवड़ यात्रियों को आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शिविर के दौरान शिव भक्तों के लिए निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, दवा वितरण, ब्लड शुगर की जांच और ब्लड प्रेशर की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर शिव भक्त शिविर में चिकित्सकीय परामर्श और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह पहल की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने शिव भक्तों से शिविर का लाभ उठाने तथा स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करने की अपील की है। रेड स्टार हॉस्पिटल की ओर से 24 घंटे सेवा उपलब्ध होने की भी जानकारी दी गई है, जिससे यात्रियों को किसी भी समय चिकित्सा सहायता मिल सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:रेड स्टार हॉस्पिटल जिगिना चौराहा द्वारा मिलेगी 24 घंटे सेवा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












