#बस्ती_न्यूज
बस्ती में एक सीमेंट व्यवसायी की कार पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। यह घटना सोमवार, 10 जुलाई की रात विक्रमजोत से घर लौटते समय हुई। गोली कार के ड्राइवर साइड के दरवाजे पर लगी, जिससे उसमें छेद हो गया। जानकारी के अनुसार, हर्रैया थाना क्षेत्र के बरगदवा निवासी कुलदीप वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा सीमेंट व्यवसायी हैं। उनकी अमारी बाजार में सीमेंट की दुकान है और वे होलसेल सप्लायर भी हैं। वे अपनी हुंडई ऑरा कार (यूपी 32 आर एक्स 8011) से विक्रमजोत से अपने घर बरगदवा जा रहे थे। रात करीब 8:30 बजे जब वे छावनी थाना क्षेत्र स्थित विक्रमजोत-हसीनाबाद रोड पर शंकरपुर के हनुमानगंज चौराहे के पास पहुंचे, तो अचानक गोली चलने की आवाज आई। उस समय कांवड़ यात्रा के कारण काफी शोर-शराबा था, जिससे कुलदीप वर्मा और उनके साथ कार में बैठे दीपक वर्मा, कृष्णा वर्मा और राम जनक वर्मा ने आवाज पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। वे रात में अपने घर चले गए। अगली सुबह जब कुलदीप वर्मा अपनी कार धुलवा रहे थे, तब उन्होंने ड्राइवर साइड के दरवाजे के ठीक पीछे निचले हिस्से में छेद देखा, जो चेसिस तक पहुंच गया था। इस घटना से परेशान होकर कुलदीप वर्मा ने तत्काल छावनी थाने पहुंचकर अज्ञात हमलावर के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने पुलिस से हमलावर का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और छानबीन की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सीमेंट व्यवसायी की कार पर गोली चली:बस्ती में घर लौटते समय अज्ञात ने की फायरिंग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












