Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भिरिया बाजार में दो बाइकों की भिड़ंत:2 युवक गंभीर रूप से घायल,...

भिरिया बाजार में दो बाइकों की भिड़ंत:2 युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर किए गए

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र स्थित भिरिया बाजार में मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कनेथु बुजुर्ग निवासी रवि कुमार (22) और झालहानिया गांव निवासी फूलचंद चौधरी (45) के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ पहुंचाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ में चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। इसके बाद घायलों के परिजन उन्हें निजी साधनों से जिला अस्पताल ले गए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments