श्रावस्ती।। सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति उ0प्र0 शासन श्री संजय कुमार गौतम जी का कल दिनांक 12 अगस्त, 2026 को अपरान्ह 12.00 बजे जनपद के सर्किट हाउस श्रावस्ती में आगमन होगा। तत्पश्चात् सदस्य जी अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, डी०पी०आर०ओ०, अधिशासी अभियन्ता सिडको/सिंचाई विभाग/ग्रामीण अभियंत्रण/लोक निर्माण विभाग/प्रान्तीय निर्माण खंड, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला कृषि अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, ए०आर०एम० रोडवेज, उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र, सी०एम०ओ० एवं जनपद के समस्त मण्डी समिति के सचिवके साथ हाथ से मैला साफ करने की कूप्रथा से विमुक्त स्वच्छकारों के पुनर्वासन हेतु तथा सीवर/सेफ्टी टैंक में होने वाली खतरनाक मौतों के सम्बन्ध में जागरूकता एवं समीक्षा बैठक करेंगे।
अपरान्ह 01 बजे मा0 सदस्य जी जनपद के नगर पालिका/नगर पंचायत/मण्डी समिति में सफाई कर्मचारी के साथ हाथ से मैला साफ करने की कूप्रथा से विमुक्त स्वच्छकारों के पुनर्वास हेतु तथा सीवर/सेफ्टी टैंक में होने वाली खतरनाक मौतों के सम्बन्ध में जागरूकता एवं समीक्षा बैठक तथा निकायों में भ्रमण करेंगे।उक्त जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल/उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव ने दी है।












