Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्यामदेउरवा पुलिस ने POCSO एक्ट के आरोपी को पकड़ा:जालौन निवासी युवक को...

श्यामदेउरवा पुलिस ने POCSO एक्ट के आरोपी को पकड़ा:जालौन निवासी युवक को लखनऊ से किया गिरफ्तार


महराजगंज की श्यामदेउरवा पुलिस ने POCSO एक्ट के एक वांछित आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू कुशवाहा उर्फ शिवम कुशवाहा जालौन जिले का निवासी है। उसे 10 अगस्त 2026 को आलमबाग थाना क्षेत्र, लखनऊ से पकड़ा गया। श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी बाबू कुशवाहा पर थाना श्यामदेउरवा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 65(1), 108 और POCSO एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद उसे 11 अगस्त 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) द्वारा चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान के तहत यह गिरफ्तारी हुई। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद और महिला कांस्टेबल शालिनी सिंह शामिल थीं। लेकिन टीम में मुख्य भूमिका उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद की रही। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाबू कुशवाहा उर्फ शिवम कुशवाहा (उम्र करीब 25 वर्ष) पुत्र रामरतन कुशवाहा के रूप में हुई है। वह वार्ड नं0 09, परिहार पुरा, नदीगांव, थाना नदीगांव, जनपद जालौन का निवासी है। उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमे धारा 323, 354, 406, 504, 506 भादवि थाना नदीगांव, जनपद जालौन और दूसरा मुकदमा सम्बंधित धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सीसामऊ, जनपद सेंट्रल (कमिश्नरेट कानपुर नगर) शामिल हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments