Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में दो महिलाओं पर हमला:बचाने आई दूसरी महिला को भी पीटा,...

श्रावस्ती में दो महिलाओं पर हमला:बचाने आई दूसरी महिला को भी पीटा, चार आरोपी नामजद


श्रावस्ती जिले के हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के बादल पुरवा देवरनिया गांव में दो महिलाओं के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई फरीदुन निशा की तहरीर के आधार पर की है। तहरीर के अनुसार, 3 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे फरीदुन निशा शौच के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। फरीदुन निशा ने तहरीर में वकील खां, गुलफाम, सलमान और मन्नान समेत अन्य लोगों के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट करने की बात कही है। फरीदुन निशा के मुताबिक, शोर सुनकर ताजरून नामक महिला मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बीच-बचाव का प्रयास किया, जिसके दौरान उनके साथ भी मारपीट हुई। घटना में दोनों महिलाओं को चोटें आईं। तहरीर में जान से मारने की धमकी देने का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अतुल कुमार को सौंपी गई है। थाना अध्यक्ष महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments