निचलौल ब्लॉक के इटहियां स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में रविवार शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सावन माह के दूसरे सोमवार के उपलक्ष्य में हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने देर रात तक भगवान शंकर और प्रभु श्रीराम के भजनों का आनंद लिया। ऐतिहासिक नगरी चंदेरी, मध्यप्रदेश से आए भजन गायक नीलम सिंह यादव ने अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने रामायण सीरियल में संगीत देने वाले सुप्रसिद्ध भजन गायक रविंद्र जैन की हुबहू आवाज में भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शंकर और प्रभु श्री राम की चौपाई से हुई। नीलम सिंह यादव ने ‘राम भक्त ले चला रे राम की निशानी’, ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा’, ‘राम जी की सेना चली’, ‘सुनो रे राम कहानी’ जैसे कई लोकप्रिय भजन गाए। उन्होंने ‘लिखने वाले लिख लिख हारे शिव की अमर कहानी’ और ‘मेरे लखन दुलारे बोल कुछ बोल रे’ जैसे भजनों से भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का समापन भगवान शंकर और श्रीराम के जयकारों के साथ हुआ। इस दौरान मंदिर के सह पुजारी मुन्नागिरी, जितेंद्र त्रिपाठी, गोविंद साहनी,संतोष सिंह, विजय पांडेय, कपिल देव कुशवाहा सहित कई श्रद्धालु और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
इटहियां में सावन भजन संध्या:पंचमुखी महादेव मंदिर में देर रात तक झूमे श्रद्धालु
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












