बृजमनगंज-फरेन्दा मुख्य मार्ग पर ग्रामसभा विशुनपुर अदरौना के पास सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान मंगलवार को हो गई। मृतक की पहचान राजू शिल्पकार पुत्र मिट्ठू, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी रानीगंज लक्ष्मी नगर, थाना बासी, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही की गई थी और पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज मर्चरी हाउस भेजा गया था। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने पम्पलेट छपवाकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया। प्रचार के बाद मंगलवार को मृतक के भाई शिवपूजन पुत्र मिट्ठू, निवासी रानीगंज लक्ष्मी नगर, थाना बासी, जनपद सिद्धार्थनगर ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ महराजगंज मर्चरी हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि यह उनके बड़े भाई राजू हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजू की मानसिक स्थिति कई वर्षों से खराब थी और उन्हें आँखों से भी कम दिखाई देता था। वह पिछले तीन-चार माह से घर से गायब थे। शिनाख्त होने के बाद, शव का पोस्टमार्टम कराया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज-फरेन्दा मार्ग पर मिले शव की हुई पहचान:मृतक सिद्धार्थनगर का निवासी था
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












