Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में ट्रक ने कार को 200 मीटर घसीटा:जिला पंचायत सदस्य समेत...

बस्ती में ट्रक ने कार को 200 मीटर घसीटा:जिला पंचायत सदस्य समेत सभी लोग सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। जिनवा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने जिला पंचायत सदस्य राकेश चौधरी की कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक कार को करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया। कार में जिला पंचायत सदस्य राकेश चौधरी सहित अन्य लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन आसपास के लोगों की मदद से कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर माहौल शांत कराया। बाद में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और कार को कब्जे में लेकर वॉल्टरगंज थाने भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। यदि कार समय रहते अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नहीं उतरती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments