HomeHealth & Fitness5000 की पेंशन पर अड़े दिव्यांग, 17 को प्रदर्शन  

5000 की पेंशन पर अड़े दिव्यांग, 17 को प्रदर्शन  

 
लखनऊ।  दिव्यांग महागठबंधन पांच हजार रुपए पेंशन पर अड़े है। संघठन की मंगलवार को हुई बैठक में नौकरी, रोजगार, स्वास्थ, शिक्षा, सुरक्षा की सौ फीसदी गारंटी के लिए सामाजिक समानता कानून बनाने सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर 17 को प्रदर्शन करने का ऐलान किया। 
संगठन के  महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के साथ धोखा कर रही है। आरक्षण कोटा बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने की मांग प्रमुख है।  इन मांगों को लेकर 17 अगस्त को हजारों दिव्यांग आन्दोलन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी, कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ, भारतीय दिव्यांग यूनियन, भारतीय जाग्रति मिशन, आजाद अधिकार सेना, दिव्यांग युवा शक्ति संगठन सहित कई संस्थाएं इस प्रदर्शन में शामिल होंगी। विधान भवन के समक्ष प्रदर्शन के बाद दिव्यांगजन मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments