HomeHealth & Fitnessगरियाबंद जंगल में पेड़ से लटकी मिली अज्ञात युवती की लाश

गरियाबंद जंगल में पेड़ से लटकी मिली अज्ञात युवती की लाश

गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम बाबाकुटी के जंगल में एक अज्ञात युवती की लाश सागौन के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकी मिली है।

घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर युवती की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। जंगल में युवती का शव मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवती ने आत्महत्या की है या मामला किसी अन्य वजह से जुड़ा है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल फिंगेश्वर थाना पुलिस अज्ञात युवती की शिनाख्त और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments