महाराजगंज पुलिस ने नौतनवा थाना क्षेत्र में अवैध यूरिया खाद तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बैरियहवा पुल और परसा पुलिया के पास से 8 गठ्ठर यूरिया खाद, 2 बोरियां, 6 साइकिलें और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई में कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक महाराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अवैध खाद तस्करी की रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी नौतनवा श्री बसंत सिंह के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष नौतनवा श्री अभिषेक सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बैरियहवा पुल के पास से 6 साइकिलों पर लदे 8 गठ्ठर यूरिया खाद और परसा पुलिया के पास से 2 बोरियां यूरिया खाद तथा एक मोटरसाइकिल (UP56AB4311) बरामद की। सभी 7 अभियुक्तों को कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में कमलेश लोध (निवासी हरदी, थाना कदमहवा, जिला रुपनदेही, नेपाल), संदीप कुर्मी (निवासी मिश्रौलिया, थाना भैरहवा, जिला लुम्बिनी, नेपाल), दुर्गेश चौधरी (निवासी वार्ड नं. 14, गौतमबुद्ध नगर, थाना नौतनवा, महराजगंज), ध्रुप लोध (निवासी हरदी, थाना कदमहवा, जिला रुपनदेही, नेपाल), ब्रम्हानन्द तेली (निवासी बैर घाट, थाना कदमहवा, जिला रुपनदेही, नेपाल), मनोज चौधरी (निवासी वार्ड नं. 15, सरोजनी नगर, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज) और नागेश्वर (निवासी श्यामकाट, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज) शामिल हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रामनिवास यादव, कांस्टेबल प्रयाग कुमार ओझा और कांस्टेबल ऋतिक सिंह शामिल थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा में 7 तस्कर गिरफ्तार, यूरिया खाद बरामद:पुलिस ने अवैध तस्करी के खिलाफ चलाया अभियान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












