महराजगंज के चिऊरहा क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया गया है। यह घटना चिऊरहा पीएससी गोदाम के पास हुई। घायल महिला की पहचान गुलाइची पत्नी मोती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह मंगलवार को अपने घर से किसी काम के लिए एसएसबी रोड की ओर जा रही थीं। इसी दौरान चिऊरहा पीएससी गोदाम के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अज्ञात बाइक सवार की पहचान करने और मामले की जांच में जुट गई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
चिऊरहा पीएससी गोदाम के पास सड़क हादसा:बुजुर्ग महिला घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












