नौतनवा भारत-नेपाल सीमा पर 66वीं वाहिनी एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 20 बोटा सागौन की लकड़ी और एक पिकअप जब्त की, साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हरदीडाली सीमा चौकी क्षेत्र में मुर्दहिया घाट के पास हुई। संयुक्त टीम गश्त कर रही थी, तभी उन्हें सागौन के बगीचे से पेड़ काटने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि दो लोग सागौन के पेड़ों को काटकर उनके टुकड़े पास खड़ी पिकअप में लाद रहे थे। गश्ती दल को देखते ही दोनों तस्कर भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर एक आरोपित को पकड़ लिया, जबकि दूसरा तस्कर बगीचे के रास्ते नेपाल सीमा की ओर फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान नौतनवा थाना क्षेत्र के परसौनी कला निवासी भोला गुप्ता के रूप में की गई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर सागौन तस्कर गिरफ्तार:एसएसबी और वन विभाग ने 20 बोटा लकड़ी व पिकअप जब्त की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












