Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डीएम-एसपी ने भदेश्वरनाथ मंदिर में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा:बस्ती में आधी रात...

डीएम-एसपी ने भदेश्वरनाथ मंदिर में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा:बस्ती में आधी रात पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, उत्साहवर्धन किया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह सोमवार देर रात करीब 12 बजे भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर में बाबा भदेश्वरनाथ के दर्शन के लिए आ रहे कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने बीच पाकर कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बना। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा। डीएम और एसपी ने देर रात तक मंदिर पहुंचने वाले कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों की मौजूदगी से श्रद्धालुओं में सुरक्षा का भरोसा भी नजर आया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कांवड़ियों के सुगम आवागमन, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। देर रात तक डीएम-एसपी की मौजूदगी और कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा ने भक्ति एवं उत्साह से भरे माहौल को और खास बना दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी राजेश यादव सहित ड्यूटी में तैनात अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments