#बस्ती_न्यूज
अमोढ़ा क्षेत्र के झारखंडी महादेव मंदिर में सावन तेरस के अवसर पर आस्था का एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। यहां महज डेढ़ साल का एक दिव्यांग मासूम अपने बाबा के साथ कांवड़िए के रूप में जल चढ़ाने पहुंचा। यह बच्चा अपने दिव्यांग बाबा छविलाल, जो महादेवा पूरन के निवासी हैं, के साथ मंदिर परिसर पहुंचा। इस नन्हे कांवड़िए ने अपने बाबा के साथ मिलकर झारखंडी महादेव का जलाभिषेक किया। इतनी कम उम्र में बच्चे को कांवड़ यात्रा करते हुए भगवान शिव के दरबार में देखकर मंदिर में मौजूद श्रद्धालु भावुक हो गए। यह दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा और हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। सावन के पावन अवसर पर मासूम की यह श्रद्धा और अपने बाबा के साथ मंदिर पहुंचने का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए कौतूहल का विषय बन गया। इसे आस्था, संस्कार और परिवार के भावनात्मक रिश्ते की एक सुंदर मिसाल के रूप में देखा गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
डेढ़ साल का बच्चा दिव्यांग बाबा के संग पहुंचा मंदिर:बस्ती में सावन तेरस पर झारखंडी महादेव में की जल चढ़ाने की यात्रा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












