HomeHealth & Fitnessसत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ। में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने देश के युवाओं, खासकर Gen Z से सत्ता और विपक्ष के कथित राजनीतिक षड्यंत्रों से दूर रहने की अपील की। मायावती ने कहा कि युवाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों का समझदारी और सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता और विपक्ष युवाओं के मुद्दों की आड़ में अपने राजनीतिक स्वार्थ साध सकते हैं।

मायावती ने कहा कि इस समय छात्रों और युवाओं में काफी नाराजगी है। उन्होंने दावा किया कि बीएसपी सरकार के कार्यकाल में छात्रों और नौजवानों को निराश नहीं होने दिया गया। उन्होंने केंद्र सरकार पर सार्वजनिक क्षेत्र को कमजोर करने और निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। मायावती के मुताबिक, इससे देश के बड़े पूंजीपति लगातार मजबूत हो रहे हैं, जबकि गरीब और बेरोजगार वर्ग पीछे छूटता जा रहा है।

बीएसपी प्रमुख ने बीजेपी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने इन दलों की तरह जातिवादी और पूंजीवादी सोच के आधार पर सरकार नहीं चलाई, बल्कि हमेशा ‘सर्वजन हिताय’ के सिद्धांत को प्राथमिकता दी।

मायावती ने आरक्षण के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण का लाभ अब बेहद सीमित रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस से जुड़े लोग आरक्षण को निष्प्रभावी करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही मायावती ने मांग की कि सरकारी नौकरियों की तरह निजी क्षेत्र में भी आरक्षण लागू किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments