#बस्ती_न्यूज
बस्ती में सावन के दूसरे सोमवार की रात 12 बजे के बाद जिले के प्रसिद्ध बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। अयोध्या की सरयू नदी से पवित्र जल लेकर पहुंचे लाखों कांवड़ियों ने बाबा भद्रेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। भोर होते-होते मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। कांवड़ियों की टोलियां रात से ही मंदिर परिसर में पहुंचने लगी थीं। हाथों में कांवड़ और जुबां पर भोलेनाथ का नाम लिए श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में श्रद्धालुओं को निर्धारित मार्ग से मंदिर तक पहुंचाया गया। देखें 3 तस्वीरें… कई कांवड़ियों ने मंदिर पहुंचने से पहले अमहट घाट और अन्य स्थानों पर स्नान किया। इसके बाद सरयू का पवित्र जल लेकर बाबा भद्रेश्वरनाथ के दरबार में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में लगातार बज रहे घंटे-घड़ियाल और भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। कांवड़ यात्रा को लेकर शहर से लेकर भद्रेश्वरनाथ धाम तक जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए थे। स्वयंसेवकों ने कांवड़ियों के लिए भोजन, पानी और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की। प्रशासन की ओर से भी यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी गई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में लाखों कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक:हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा भद्रेश्वरनाथ धाम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












