Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में बिजली टावर से लटका मिला युवक का शव:सुबह शौच के...

महराजगंज में बिजली टावर से लटका मिला युवक का शव:सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने देखा शव, पुलिस ने शुरू की जांच


महराजगंज जिले के रुदौली गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के उत्तर दिशा स्थित सीवान में बिजली के टावर के पास एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलने पर निचलौल पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह करीब पांच बजे कुछ लोग शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर बिजली के टावर की ओर गई, जहां युवक का शव मिला। घटना की जानकारी गांव में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान रामकोकिल उर्फ दरोगा चौधरी के रूप में हुई है। वह बसंत चौधरी का पुत्र था और दो भाइयों में छोटा था। परिजनों के मुताबिक, दरोगा अविवाहित था, जबकि उसकी बहन की शादी हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि दरोगा करीब एक सप्ताह पहले ही बाहर से घर लौटा था। परिवार के लोगों के अनुसार, उसने घर के कुछ जरूरी कागजात भी जला दिए थे। इसके बाद मंगलवार सुबह उसका शव मिलने से परिजन सकते में हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। निचलौल थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने बताया कि युवक की मौत का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments