उतरौला( बलरामपुर)। यादे रसूल ए खुदा यादे इमाम हसन में उतरौला के मोहल्ला सुभाष नगर में एक शब्बेदारी का आयोजन बुद्धवार 12 अगस्त को अंजुमन कमरे बनी हाशिम की ओर से किया गया है जिसमें मुल्क की मशहूर ओ मारूफ शायर जाकिर वा अंजुमनो के हिस्सा लेने की बात कही जा रही है।
आयोजकों फहेद इमान जाफरी अहसन आदि से सूचना लेने पर बताया गया कि बुधवार 12 अगस्त को रात्रि 9 बजे शब्बेदारी में संचालन का कार्य हसन वास्तवी साहब करेंगे जिसमें सलीम बलरामपुरी रोशन बनारसी सागर बनारसी जनाब विक्रम चंद्र शर्मा मो० हसन आनंद साहब आदि शेहरा शमिल रहेंगे मजलिस कीे खेताबत सैय्यद जाफर रिजवी छोलसी करेंगे बाहरी अंजुमन में अंजुमन मासूमिया फैजाबाद अंजुमन अज़ाय हुसैन बनारस अंजुमन तशनालब जलालपुर वा स्थानीय अंजुमन कमरेबनी हाशिम उतरौला नोहा ख्वानी वा सीनजनी करेगी ।












