भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष उमेश शर्मा ने श्रावस्ती के जयचंदपुर कटघरा ग्राम पंचायत स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में गोवंश के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, शर्मा ने पशुओं के रख-रखाव, चारा, पानी, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर गौशाला इंचार्ज लल्लन तिवारी भी उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष उमेश शर्मा ने गौशाला इंचार्ज से पशुओं को दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने गोवंश की सेवा और उनकी बेहतर देखभाल को हम सभी की जिम्मेदारी बताया। शर्मा ने जोर दिया कि गौशाला में पशुओं को पर्याप्त चारा, स्वच्छ पानी, साफ-सफाई और सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन समाजहित और जनहित से जुड़े विषयों पर लगातार कार्य करता रहेगा, जिसमें गौशालाओं की सुविधाओं पर भी आवश्यकतानुसार ध्यान दिया जाएगा।
श्रमिक महासंघ अध्यक्ष ने गौशाला का निरीक्षण किया:श्रावस्ती के जयचंदपुर कटघरा में पशुओं की व्यवस्थाएं परखीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












