HomeHealth & Fitnessलखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने...

लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

  • करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा 

लखनऊ । मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच धूप खिली रही। करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग ने शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को दिनभर धूप और बादलों के बीच उमस बनी रह सकती है। बारिश की संभावना करीब 16 प्रतिशत और आर्द्रता 82 प्रतिशत रहने का अनुमान है। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

इससे पहले सोमवार को लखनऊ के कई इलाकों में बारिश हुई थी। मानसून सीजन में अब तक राजधानी में करीब 269 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर इस अवधि में करीब 370 मिलीमीटर बारिश होती है। इस लिहाज से शहर में अब तक सामान्य से लगभग 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments