#बस्ती_न्यूज
बस्ती के विक्रमजोत विकास क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थाई चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) विक्रमजोत द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में दूर-दराज से आए शिवभक्तों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत दिलाई जा रही है। मुख्य रूप से पैरों में छाले, दर्द और बुखार जैसी शिकायतों के लिए दवाएं वितरित की जा रही हैं। डॉ. अतुल सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत के तत्वावधान में यह दवा वितरण अभियान चल रहा है। ये शिविर अवधेश सिंह ढाबा कवलपुर, संस्कार सिटी पैलेस शंकरपुर और काली मंदिर खेशुवा जैसे प्रमुख स्थानों पर स्थापित किए गए हैं। इन सभी शिविरों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। विक्रमजोत दवा वितरण कैंप में डॉ. अजय कुमार शुक्ला, सीएचओ खुशबू और अर्चना पटेल तैनात हैं। संस्कार सिटी पैलेस शंकरपुर कैंप में डॉ. अनिल कनौजिया, सीएचओ साक्षी और सीएचओ अमरेश अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पुलिस थाना छावनी दवा वितरण कैंप में डॉ. शैलेंद्र शांडिल्य, स्टाफ नर्स प्रिया वर्मा, सीएचओ रितिका और दंत सहायक अब्बासी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई चिकित्सा शिविर:विक्रमजोत सीएचसी द्वारा NH-27 पर दवा वितरण जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!







