महराजगंज में रविवार रात प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में 28 वर्षीय हजारी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक के पिता राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में रामप्यारे, उमेश और एक नाबालिग शामिल है। तीनों ने वारदात के बाद डायल 112 पर फोन कर आत्मसमर्पण कर दिया था। देखिए 3 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार रात करीब 8:30 बजे हजारी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। कहासुनी बढ़ने के बाद मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने हजारी पर कुदाल और गड़ासे से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन, सिद्धार्थनगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद खुद पुलिस को फोन किया वारदात के बाद मामले में नया मोड़ तब आया, जब आरोपियों ने खुद डायल 112 पर फोन किया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के अनुसार, रामप्यारे, उमेश और एक नाबालिग ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पिता की तहरीर पर मुकदमा हजारी के पिता राजकुमार निवासी हर्रैया की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद त्रिमुहानी घाट पर अंतिम संस्कार पुलिस ने हजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजनों ने त्रिमुहानी घाट पर अंतिम संस्कार किया। दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया हजारी करीब 10 साल पहले खड़खोड़ा गांव आया था और जमीन लेकर यहीं बस गया था। वह मछली पालन का काम करता था। उसके दो बच्चे उसके साथ रहते हैं, जबकि पत्नी से अनबन के चलते वह अलग रहती थी। परिवार में उसकी मौत के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस बोली- अन्य पहलुओं की भी जांच जारी थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी नाबालिग है। सभी को नियमानुसार कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और विवाद के कारणों की भी जांच कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की हत्या, 3 गिरफ्तार:महराजगंज में 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कुदाल-गड़ासे से गला रेता था
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












