जमुनहा में गुरुवार को चेहल्लुम का जुलूस श्रद्धा और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। यह जुलूस थाना मल्हीपुर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गंगापुर, फकीर चक्र और दर्जी पुरवा गांवों से होकर गुजरा। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। उन्होंने मातमी रस्में अदा करते हुए हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद था और थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह लगातार जुलूस के साथ मौजूद रहकर निगरानी कर रहे थे। संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनी रही। चेहल्लुम का जुलूस सकुशल संपन्न होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की।
श्रावस्ती में चेहल्लुम जुलूस निकला, सुरक्षा चाक-चौबंद:लक्ष्मणपुर गंगापुर; फकीर चक्र में पारंपरिक तरीके से आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












