श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम चौगोई में गुरुवार को शिया समुदाय ने चेहल्लुम का जुलूस निकाला। शिया समुदाय ने बृहस्पतिवार रात्रि 8:00 बजे से 9 बजे के बीच बताया कि यह जुलूस करबला के शहीदों की याद में गम और अकीदत के साथ आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अज़ादार शामिल हुए, जिन्होंने इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद करते हुए नौहे पढ़े और मातम किया। जंजीर मातम के दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया। जुलूस चौगोई गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने अकीदत के साथ जुलूस का स्वागत किया। अज़ादार नौहाख्वानी और मातम करते हुए आगे बढ़ते रहे। देर शाम यह जुलूस करबला पहुंचा, जहाँ दुआ और फातिहा पढ़ी गई। इसके बाद धार्मिक रस्मों के साथ कार्यक्रम का शांतिपूर्ण समापन हुआ। चेहल्लुम जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सोनवा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस बल ने जुलूस के निर्धारित मार्ग पर लगातार निगरानी रखी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई और शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
शिया समुदाय में इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मोहर्रम के बाद भी विभिन्न अवसरों पर जुलूस निकाले जाते हैं। जानकारी के अनुसार, 10 मोहर्रम के बाद नासिरगंज में दसवां का जुलूस निकलता है। इसके बाद बीसवां का शाही जुलूस आयोजित होता है, जिसे जिले के प्रमुख और बड़े जुलूसों में गिना जाता है। इसके अतिरिक्त, इमलिया करनपुर, सुजानडीह, जमुनहा और बंगई सहित कई स्थानों पर तीसवां के जुलूस भी निकाले जाते हैं। इसी कड़ी में चेहल्लुम के अवसर पर नासिरगंज, भंगहा, भिनगा और चौगोई सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर गम और अकीदत के साथ जुलूस निकाले गए। चौगोई में निकले इस जुलूस में भी लोगों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए श्रद्धा और गम का इजहार किया।
श्रावस्ती के चौगोई में चेहल्लुम का जुलूस निकला:इमाम हुसैन की शहादत पर अकीदतमंदों ने किया मातम, देर शाम कर्बला में जुलूस समापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












