पनियरा विकास खंड के ग्राम पंचायत तेंदूअहिया में 55 एकड़ पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले चल रहा किसानों का धरना गुरुवार को 57वें दिन समाप्त हो गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। धरने का नेतृत्व कर रहे भाकियू के जिलाध्यक्ष रामआशीष ने बताया कि प्रशासन ने एक माह के भीतर मामले की जांच कर सकारात्मक निस्तारण का भरोसा दिया है। इसके बाद किसानों ने फिलहाल धरना स्थगित कर दिया। हालांकि, किसानों ने जिला प्रशासन को 10 सितंबर 2026 तक का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय अवधि में उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा। किसानों के अनुसार, वर्ष 1996 में ग्राम तेंदूअहिया की लगभग 55 एकड़ परती भूमि का कृषि पट्टा करीब 37 किसानों को आवंटित किया गया था। वर्षों तक किसान इस भूमि पर खेती करते रहे। बाद में कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी अभिलेख, पावर ऑफ अटॉर्नी और अन्य दस्तावेजों के आधार पर इस जमीन पर कब्जा कर लिया। भाकियू नेताओं का आरोप है कि इस संबंध में प्रशासन से कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन हर बार जांच के नाम पर मामला लंबित रखा गया और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसानों की मुख्य मांग है कि विवादित भूमि से अवैध कब्जा हटाकर वास्तविक पट्टाधारकों को उनका अधिकार दिलाया जाए। इस दौरान मौके पर एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी के साथ तहसीलदार पंकज शाही, नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव, कानूनगो दीपक पांडेय, जयचंद और लेखपाल अंबरीश पांडेय सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पनियरा में 57 दिन बाद किसानों का धरना स्थगित:एसडीएम के लिखित आश्वासन पर 10 सितंबर तक का अल्टीमेटम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












