श्रावस्ती जिले में अपनी मांगों को लेकर किसानों ने NH-730 पर चक्का जाम कर दिया। गुस्साए किसानों ने गिलौला ब्लॉक मुख्यालय का भी घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों की कई मांगों को लेकर लंबे समय से नाराजगी थी। मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान गिलौला ब्लॉक पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि उनकी समस्याओं को सुनने के लिए अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे। अधिकारियों के देर से पहुंचने से किसान और उग्र हो गए, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। आक्रोशित किसानों ने ब्लॉक का घेराव करने के बाद NH-730 हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। उन्होंने आधा दर्जन ट्रैक्टरों को सड़क पर खड़ा कर यातायात पूरी तरह ठप कर दिया, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान किसानों ने गिलौला बाजार में भी प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया। फिलहाल किसानों और प्रशासन के बीच बातचीत जारी है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान किसान हरी टोपी लगाए और हाथों में कागज लिए नजर आए।
श्रावस्ती में किसानों ने NH-730 पर चक्का जाम किया:गिलौला ब्लॉक का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












