Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महिला छत से गिरकर घायल:श्रावस्ती में गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर,...

महिला छत से गिरकर घायल:श्रावस्ती में गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, इलाज जारी


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के दहावर कला गांव में एक महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। 45 वर्षीय रीता देवी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, दहावर कला निवासी रीता देवी पत्नी राम उजागर अपने घर की छत पर किसी काम से गई थीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गईं। इस हादसे में रीता देवी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की सहायता से घायल रीता देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। चिकित्सक राजेश पटेल ने बताया कि महिला की कमर और बाएं हाथ में गंभीर चोट लगी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments