HomeHealth & Fitness15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी...

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा गैस सर्विस के प्रोपराइटर अरुण कुमार ने बताया कि इंडियन ऑयल ने घरेलू गैस कनेक्शन की e-KYC की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित की है। समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और गैस कमर्शियल दर पर मिलने की संभावना है।

अरुण कुमार ने बताया कि वर्तमान में करीब 6,500 गैस कनेक्शनों की e-KYC लंबित है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि आधार कार्ड के साथ जल्द से जल्द गैस एजेंसी पहुंचकर e-KYC कराएं।

उन्होंने कहा कि जिन गैस कनेक्शन धारकों का निधन हो चुका है, जो विदेश में रह रहे हैं, या बुजुर्ग एवं असहाय हैं और स्वयं कार्यालय नहीं आ सकते, उनके परिजन एजेंसी पहुंचकर वरासत (नामांतरण) की प्रक्रिया पूरी करा लें।

इसके अलावा सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस और अन्य सरकारी सेवाओं में तैनात उपभोक्ताओं से भी समय रहते e-KYC कराने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि एजेंसी में युद्ध स्तर पर e-KYC अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई भी उपभोक्ता इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रह जाए।

जरूरी दस्तावेज: आधार कार्ड अनिवार्य, गैस कनेक्शन से संबंधित विवरण व मोबाइल नंबर आवश्यक है।

अपील: 15 अगस्त का इंतजार न करें। अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द अपनी e-KYC और आवश्यक होने पर वरासत दर्ज कराकर गैस कनेक्शन सुरक्षित रखें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments