#बस्ती_न्यूज
बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के महसो में बस्ती-महुली मार्ग पर घुटनों से अधिक पानी जमा हो गया है। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क बस्ती मुख्यालय तक पहुंचने का मुख्य मार्ग है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। लगातार बारिश के एक सप्ताह बाद भी सड़क के लगभग 200 मीटर हिस्से पर दूषित पानी भरा हुआ है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण स्थिति और बिगड़ गई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले वर्षों में जेसीबी की मदद से सड़क किनारे अस्थायी नालियां बनाकर पानी निकाला जाता था, लेकिन इस बार ऐसा कोई समाधान नहीं किया गया है। पानी जमा होने के कारण सड़क के किनारे से गुजरने का भी कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बचा है। स्कूली बच्चों को इसी भरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे वे अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल हो रहे हैं। बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म भी खराब हो रही है, जिससे अभिभावकों में रोष है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि आम लोगों और स्कूली बच्चों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में महसो सड़क पर घुटनों तक पानी जमा:राहगीरों, स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












