Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती से स्केटिंग करते अयोध्या रवाना हुए कांवड़िए:अयोध्या से जल लेकर करेंगे...

बस्ती से स्केटिंग करते अयोध्या रवाना हुए कांवड़िए:अयोध्या से जल लेकर करेंगे लोठेश्वरनाथ का जलाभिषेक

#बस्ती_न्यूज

शनिवार को बस्ती की ओर से छावनी हाईवे के रेड़वल गांव के पास दो दर्जन से अधिक युवा स्केटिंग करते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुए। ये कांवड़ यात्री अयोध्या से जल लेकर भानपुर क्षेत्र के लोठेश्वरनाथ महादेव को अर्पित करेंगे। इस स्केटिंग समूह का नेतृत्व और प्रशिक्षण कन्हैया लाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 2025 में चार साथियों के साथ शुरू हुई थी, जिसमें वे अयोध्या से जल लेकर भानपुर के भीमापार स्थित लोठेश्वरनाथ महादेव को चढ़ाते थे। अब 2026 में कन्हैया लाल के साथ करीब दो दर्जन से अधिक युवा स्केटिंग सीखकर इस कांवड़ यात्रा में शामिल हो गए हैं। कन्हैया लाल ने अपनी पिछली स्केटिंग यात्राओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले उन्होंने खाटू श्याम की यात्रा स्केटिंग से की थी। इसके बाद वे केदारनाथ, वैष्णो देवी, बद्रीनाथ और लद्दाख की यात्रा भी स्केटिंग के माध्यम से कर चुके हैं। उन्होंने अब तक करीब 4500 किलोमीटर की स्केटिंग यात्रा पूरी की है। कन्हैया लाल के साथ पंकज, वीरेंद्र, मनीष, अनुज, नमन, विनीत, प्रभाकर, दिवाकर सहित कई युवा भगवा वेश धारण कर अयोध्या की ओर स्केटिंग करते हुए जा रहे हैं। अगले दिन ये सभी अयोध्या से जल लेकर वापस भानपुर क्षेत्र के लोठेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इस कांवड़ यात्रा में भानपुर क्षेत्र के अलावा अंबेडकर नगर, बस्ती, बहराइच, गोंडा, देवरिया, बाराबंकी, संत कबीर नगर सहित आसपास के कई जनपदों से युवा शामिल हुए हैं। कन्हैया लाल ने बताया कि अप्रैल 2026 में उन्होंने खाटू श्याम के लिए स्केटिंग की थी और मई 2026 में वैष्णो देवी, लद्दाख होते हुए केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा भी स्केटिंग से पूरी की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments