Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में छात्रों ने निकाली शिव भक्ति रैली:सावन के दूसरे सोमवार को...

श्रावस्ती में छात्रों ने निकाली शिव भक्ति रैली:सावन के दूसरे सोमवार को बनीनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, सर पर दिखा मुकुट


श्रावस्ती में सावन के दूसरे सोमवार को चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शिव भक्ति रैली निकाली। विद्यार्थियों के सर पर मुकुट भी दिखा, वहीं शिक्षकों ने सोमवार को 6:00 बजे के बाद जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों ने बनीनाथ शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस रैली को उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बीनू सिंह राजपूत और विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुरानी वर्मा मंदिर से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए बनीनाथ शिव मंदिर पहुंची। पूरे रास्ते ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से माहौल शिवमय बना रहा।
मंदिर में पंडित अनोखी लाल पाठक ने विद्यार्थियों को इसके ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बनीनाथ शिव मंदिर क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों में से एक है और माना जाता है कि इसका निर्माण पांचों पांडवों ने कराया था। यह मंदिर पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित है और वर्ष 2002 में इसका संरक्षण कार्य कराया गया था।
पंडित पाठक ने यह भी बताया कि श्रद्धालु यहां मनोयोग से भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों द्वारा समय-समय पर मेले, भंडारे और मुंडन संस्कार जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कजली तीज और महाशिवरात्रि पर यहां विशेष रूप से विशाल मेले का आयोजन होता है। इस कार्यक्रम में प्रवीण कुमार बौद्ध, शिक्षक संतोष कुमार यादव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments