महराजगंज। राजकीय हाईस्कूल बरवा राजा के प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद को पदोन्नति मिलने के बाद शनिवार को विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। उनकी पदोन्नति राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया में प्रधानाचार्य पद पर हुई है। विदाई समारोह में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन ने प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र प्रसाद ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया। उनकी सरल कार्यशैली और अनुशासनप्रियता को विद्यालय परिवार लंबे समय तक याद रखेगा। राजकीय हाईस्कूल जगपुर उर्फ सलामतगढ़ के प्रधानाचार्य सुभाष चंद, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राधेश्याम, दमयंती यादव और संदीप सिंह ने भी सुरेंद्र प्रसाद के कार्यकाल की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रामजी राव ने किया। इस अवसर पर यशवंत विश्वकर्मा, उपेंद्र प्रताप सिंह, रामराज चौरसिया, रत्नेश कुमार, अविनाश कुमार, ऋतुशाल कन्नौजिया, लक्ष्मी प्रसाद, आदित्य गुप्ता, अजय गुप्ता सहित कई शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद को पदोन्नति पर विदाई:राजकीय हाईस्कूल बरवा राजा में शिक्षकों-छात्रों ने दी भावभीनी विदाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












