HomeHealth & Fitnessहरियाली तीज के रंग में रंगा संगिनी

हरियाली तीज के रंग में रंगा संगिनी

लखनऊ। हरियाली तीज के पावन पर्व पर महिला मारवाड़ी युवा मंच, श्रद्धा शाखा, लखनऊ द्वारा “ संगिनी 3.0 ” का भव्य एवं रंगारंग आयोजन फैजाबाद रोड इंदिरा नगर, लखनऊ स्थित एक रेस्तरां में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में शाखा की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर तीज की पारंपरिक संस्कृति, उमंग और सौहार्द को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम के शुरुआत से ही पूरा आयोजन स्थल तीज के रंग में रंगा नजर आया। शाखा की सदस्याएं आकर्षक रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं, जिससे पूरे वातावरण में हरियाली तीज की मनमोहक छटा दिखाई दी। सुंदर सजावट, मधुर संगीत और उत्साह से भरे वातावरण ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाई रौनक “संगिनी 3.0” में विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों एवं रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सदस्याओं ने सभी गतिविधियों में पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments