लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जेपी सैनी के नेतृत्व में फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को क्लिनिकल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, के बीच एमओयू में प्रो डॉ० सीएम सिंह, निदेशक, डॉ० वरिंदर सिंह गोगई, विभागाध्यक्ष, फ़िज़िकल मेडिसिन और रिहैबिलिटेशन और लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलसचिव, डॉ० भावना मिश्रा, एवं प्रोफेसर पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, निदेशक, इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू का उद्देश्य लखनऊ विश्वविद्यालय के बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी के छात्र—छात्राओं को लोहिया संस्थान के अंतर्गत अस्पताल के ओपीडी,आईपीडी, आपातकालीन विभाग, आईसीयू, ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, कार्डियोलॉजी, पल्मोनोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, प्रसूति एवं स्त्री रोग, एवं फ़िज़िकल मेडिसिन और रिहैबिलिटेशन विभागों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। संस्थान के निदेशक प्रो डॉ० सीएम सिंह ने बताया की दोनों संस्थान इंटरडिसिप्लिनरी ट्रेनिंग एवं अनुसंधान को संयुक्त रूप से बढ़ावा देंगे और छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण क्लीनिकल प्रशिक्षण देने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय को भरोसा दिलाया।
लखनऊ विवि व लोहिया संस्थान के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












