Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डीएम ने रात में किया बॉर्डर निरीक्षण:कांवड़ यात्रा की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित करने...

डीएम ने रात में किया बॉर्डर निरीक्षण:कांवड़ यात्रा की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित करने को लिया जायजा

#बस्ती_न्यूज

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने शुक्रवार रात अयोध्या-बस्ती-गोंडा बॉर्डर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित एसडीएम और थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान, डीएम ने सबसे पहले भद्रेश्वरनाथ धाम का जायजा लिया। जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग और कतार प्रबंधन की व्यवस्था को बारीकी से परखा गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। लोलपुर फ्लाईओवर, अमहट और फुटहिया के मुख्य कांवड़ मार्गों पर यातायात सुचारू रखने के लिए डायवर्जन प्लान तैयार करने की समीक्षा की गई। साथ ही, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। रात में यात्रा कर रहे शिवभक्तों की सुविधा के लिए पूरे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट चालू रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, लगातार साफ-सफाई और जगह-जगह स्वच्छ पेयजल के टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख स्थानों पर 24 घंटे क्रियाशील मेडिकल कैंप, पर्याप्त एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमों को अलर्ट मोड पर रखने के कड़े निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments