HomeHealth & Fitnessतेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

जबलपुर। शहर के डुमना रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार घटना शनिवार शाम करीब छह बजे की है। प्रियदर्शनी कॉलोनी की ओर से तेज गति से आ रही कार ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। आरोप है कि कार चालक ने कार रोकने के बजाय उन्हें रौंद दिया और आगे निकल गया।

हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने कार चालक समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल घायल युवकों की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments