महराजगंज के एपीजे अब्दुल कलाम नगर में हदीस के मकान से लेकर बेचन ठेकेदार के घर तक सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह सड़क लंबे समय से खराब थी, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दौरान यह समस्या और भी बढ़ जाती थी। दैनिक भास्कर ऐप ने इस स्थानीय समस्या को प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। खबर का असर यह हुआ कि संबंधित अधिकारियों ने सड़क निर्माण की दिशा में तत्काल कदम उठाए। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस सड़क के बनने से आवागमन में सुविधा होगी और उनकी लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। लोगों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दैनिक भास्कर ऐप का धन्यवाद किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि लोगों को स्थायी राहत मिल सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
दैनिक भास्कर की खबर का असर:एपीजे अब्दुल कलाम नगर में सड़क निर्माण शुरू, जिम्मेदारों ने उठाया कदम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












