HomeUncategorizedसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने विधानसभा श्रावस्ती के...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने विधानसभा श्रावस्ती के भ्रमण के दौरान कहा कि श्रावस्ती आज भी जीवन की मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है।

 

 

 

श्रावस्ती के पिछड़ेपन के लिए भाजपा विधायक और सरकार जिम्मेदार* : *मसूद आलम ख़ान

 

श्रावस्ती ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने विधानसभा श्रावस्ती के भ्रमण के दौरान कहा कि श्रावस्ती आज भी जीवन की मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है। न रोजगार के पर्याप्त अवसर हैं, न उद्योग, न अच्छे स्कूल और न ही बेहतर अस्पताल। जिले में न बस अड्डा है, न रेलवे की सुविधा। जर्जर सड़कें और बदहाल विद्युत व्यवस्था श्रावस्ती की पहचान बन चुकी हैं।उन्होंने कहा कि विकास के मानकों पर श्रावस्ती प्रदेश के सबसे पिछड़े जिलों में 75वें स्थान पर है। इसके लिए भाजपा के विधायक और प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार हैं। लंबे समय से सत्ता में रहने के बावजूद श्रावस्ती की तस्वीर नहीं बदली।मसूद आलम ख़ान ने कहा कि श्रावस्ती की जनता अब सब कुछ देख और समझ रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता अपने वोट की ताकत से भाजपा को करारा जवाब देगी और बदलाव का रास्ता तैयार करेगी।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर श्रावस्ती को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, परिवहन और उद्योग के क्षेत्र में ठोस काम किया जाएगा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments