महाराजगंज के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस के दूसरे चरण में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यालय के लगभग 3648 छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। विद्यालय की प्रार्थना सभा में लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पहल बच्चों के स्वास्थ्य सुधार, पोषण स्तर को बढ़ाने और आंतों के कृमि संक्रमण को समाप्त करने के उद्देश्य से की जाती है। यह दिवस प्रतिवर्ष 10 फरवरी और 10 अगस्त को 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली देने के लिए आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में, एनसीसी कैडेट्स और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा एक जन-जागरूकता रैली भी निकाली गई। प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैडेट्स और स्वयंसेवक पोस्टर, बैनर और कृमि मुक्त जन-जागरूकता नारों वाली तख्तियां लेकर विद्यालय से चौक छावनी होते हुए ठेकी चौराहा तक गए और पुनः विद्यालय वापस लौटे। कार्यक्रम का संयोजन लेफ्टिनेंट तुलसी प्रसाद और रामसुखी यादव ने किया, जबकि संचालन बिनोद कुमार विमल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारी और अधिकांश छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कृमि मुक्ति दिवस पर दिग्विजयनाथ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम:3648 छात्रों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई, रैली भी निकली
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!







