श्रावस्ती में राप्ती नदी पर सोमवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक बोट रैली का आयोजन किया गया। विभाग में सोमवार को 4:00 बजे के बाद बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस रैली में तिरंगे से सजी बचाव नौकाएं शामिल थीं। नदी किनारे मौजूद ग्रामीणों ने देशभक्ति के नारों के साथ रैली का स्वागत किया। इस रैली में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की चार और फ्लड पीएसी की दो नौकाएं शामिल थीं। तिरंगे से सजी इन नौकाओं ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना था, साथ ही बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों का परीक्षण करना भी था। श्रावस्ती में बरसात के मौसम में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा रहता है। ऐसी स्थिति में बचाव नौकाएं लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत सामग्री पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अपर जिलाधिकारी ललित कुमार ने बताया कि यह बोट रैली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित की गई थी। इसका दोहरा उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना और विभागीय तैयारियों का परीक्षण करना था। उन्होंने कहा कि राप्ती नदी जिले में बाढ़ का एक प्रमुख कारण है, और इन बचाव नौकाओं का प्रदर्शन आमजन में राष्ट्र के प्रति सम्मान बढ़ाने के साथ-साथ आपदा के समय सुरक्षा का एहसास भी कराएगा। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि तिरंगा रैली का आयोजन राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में किया गया। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किसी भी आपदा या संकट की स्थिति में आमजन की सहायता के लिए पूरी तरह तैयार है। विभागीय टीमें लोगों को सुरक्षित निकालने, राहत पहुंचाने और बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए लगातार तत्पर रहती हैं।
श्रावस्ती में राप्ती नदी में निकली तिरंगा बोट रैली:’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सुरक्षा तैयारियों का किया प्रदर्शन, नदी में लहराया तिरंगा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












