श्रावण मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर इटहिया शिव मंदिर मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए महराजगंज पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। यातायात पुलिस ने ‘सुरक्षित यात्रा-सुखद यात्रा’ का संदेश देते हुए सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को सचेत किया। इस अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने मेले में आने-जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली, फोर व्हीलर और अन्य वाहनों की जांच की। खतरनाक तरीके से यात्रा कर रहे लोगों को रोककर यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से वाहन की छत और ट्रैक्टर के ढाले पर बैठकर यात्रा न करने की अपील की। इसके साथ ही, ट्रैक्टर-ट्रॉली का गेट खुला रखकर वाहन न चलाने की सलाह दी गई। पुलिस ने वाहनों में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने पर जोर दिया। किसी भी चार पहिया वाहन की छत पर यात्री न बैठने की सख्त हिदायत भी दी गई। आपातकालीन सेवाओं के लिए 112, महिला हेल्पलाइन के लिए 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098 और साइबर हेल्पलाइन के लिए 1930 नंबर जारी किए गए। महराजगंज पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने, स्वयं सुरक्षित रहने और दूसरों को भी सुरक्षित रखने का आग्रह किया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
इटहिया शिव मंदिर मेले में पुलिस का जागरूकता अभियान:श्रद्धालुओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












