महराजगंज में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को निचलौल तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नगर पंचायत निचलौल, नगर पालिका परिषद सिसवा और ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व AAP के जिला उपाध्यक्ष और सिसवा विधानसभा-317 के प्रभारी जाहिद अली ने किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी महराजगंज के नाम संबोधित दो सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार निचलौल को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नगर पंचायत निचलौल के 13 वार्डों में सैकड़ों बिजली के खंभों पर लगी एलईडी बल्ब, स्ट्रीट लाइट, सोडियम लाइट और हाईमास्ट कई वर्षों से खराब हैं। इसी प्रकार, नगर पालिका परिषद सिसवा के 25 वार्डों में भी बड़ी संख्या में खंभों पर लगी लाइटें काम नहीं कर रही हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने इस समस्या का समाधान नहीं किया है।
AAP कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि निचलौल, मिठौरा और सिसवा ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में हजारों बिजली के खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटें, एलईडी, सोडियम और हाईमास्ट भी खराब पड़े हैं। बरसात के मौसम में अंधेरे के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जंगल से सटे इलाकों में जंगली जानवरों का खतरा बढ़ गया है, साथ ही अंधेरे के कारण कीड़े-मकोड़ों और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि जिन खंभों पर लाइटें खराब हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए। इसके अतिरिक्त, जिन खंभों पर अभी तक प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है, वहां नई स्ट्रीट लाइटें लगाने के निर्देश जारी किए जाएं। इस प्रदर्शन के दौरान खुर्शीद मलिक, रामनिवास गौड़, लारी भाई, विद्यासागर, रज्जाक अली, दशरथ गोरख, राधेश्याम, कृष्णा मोहन, गोबरी, शमसुद्दीन, शौकत अली, आबिद अली, श्रीकांत, अंगद, तौकीर अली, शहाबुद्दीन, बृजलाल, इसहाक सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
स्ट्रीट लाइटों की बदहाली पर AAP का प्रदर्शन:निचलौल में नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












