Homeक्राइम (Crime)REEL का 'RETAKE' पड़ा भारी! कैमरे पर हीरोपंती दिखा रहा था युवक,...

REEL का ‘RETAKE’ पड़ा भारी! कैमरे पर हीरोपंती दिखा रहा था युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा कि थम गईं सबकी सांसें!

रायबरेली: सोशल मीडिया पर ‘लाइक्स’ और ‘कमेंट्स’ का नशा युवाओं के सिर चढ़कर ऐसा बोल रहा है कि वे अपनी जिंदगी को दांव पर लगाने से भी नहीं चूक रहे। ताजा मामला भदोखर थाना क्षेत्र के बेहटा पुल का है, जहां रील बनाने की सनक में एक युवक की जान जाते-जाते बची। हीरो बनने के चक्कर में युवक नदी में जा गिरा और गहरे पानी में समाने लगा। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद दोस्तों और ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे बाहर निकाल लिया, वरना एक बड़ा हादसा होना तय था।

कैमरे के आगे हीरोपंती, पलक झपकी और पानी में ‘छपाक’

चश्मदीदों के मुताबिक, युवक बेहटा पुल के किनारे खड़े होकर हाथ-पैर मटकाते हुए रील बनवा रहा था। बैकग्राउंड में गाना बज रहा था और युवक कैमरे के सामने टशन दिखा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे बहती उफनाई नदी में जा गिरा।

Also Read: गोरखपुर : 5 वर्षीय मासूम की हत्या कर खंडहर में फेंकी लाश, किराएदार निकला कातिल, CCTV ने खोला राज

चीख-पुकार, अफरा-तफरी और ‘रिएल लाइफ’ का ड्रामा

युवक के नदी में गिरते ही किनारे पर मौजूद लोगों के हाथ-पांव फूल गए। मिनटों पहले जो युवक स्क्रीन पर हीरो बन रहा था, वह पानी के थपेड़ों के बीच जिंदगी की भीख मांगता दिखा। वह पानी में हाथ-पैर मारते हुए डूबने लगा। पुल पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

​’रियल हीरो’ बने दोस्त, देवदूत बनकर नदी में कूदे

जब युवक डूबने की कगार पर था, तभी मौके पर मौजूद कुछ साहसी युवकों ने बिना एक पल गंवाए उफनती नदी में छलांग लगा दी। जाबांजों ने कड़ी मशक्कत के बाद डूबते हुए युवक को पानी से बाहर निकाला। अगर कुछ सेकेंड की भी देरी होती, तो रील का यह शौक मातम में बदल सकता था।

Also Read; ‘मम्मी मत मारो…’ 5 रुपये के लिए बेरहम मां ने बच्चे के तलवे गर्म चाकू से दागे, कमरे में बंद कर चली गई पार्टी करने!

​सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘खौफनाक’ वीडियो

इस पूरे ड्रामे और रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी। घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि पुलों, नदियों और खतरनाक जगहों पर रील बनाने के स्टंट से बचें।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.


#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments