महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के अमड़ी चौराहे पर दबंगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। यह घटना ई-रिक्शा को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दबंगों ने युवक को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान चौराहे पर काफी भीड़ मौजूद थी, लेकिन दबंगों ने खुलेआम गुंडागर्दी की। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। निचलौल क्षेत्र में इस तरह की मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है और वे बेखौफ होकर घूमते हैं। पुलिस पर आरोप है कि वह ऐसी घटनाओं को ‘रूटीन क्राइम’ मानकर केवल मामला दर्ज कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज में युवक को लाठी-डंडों से पीटा:निचलौल के अमड़ी चौराहे पर दबंगों ने की गुंडागर्दी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












